maulana raza haider लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
maulana raza haider लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20 नवंबर 2013

इमाम बाड़ा रौशन अली में अशरा


पहली  से 12 मुहर्रम तक मोहल्ला शरीफाबाद के इमामबाड़ा रौशन अली के इमामबाड़ा में हुज्जतुल इस्लाम मौलाना रज़ा हैदर साहब ने खिताबत फरमाई।  वक़्त 9.oo बजे सुबह रहता था।   

29 अप्रैल 2013

सुब्बन भाई के बड़े बेटे शिराज़ी का निकाह

 इलाहबाद में मुक़ीम महावाँ के सुब्बन साहेब के बड़े लड़के की बारात आज़मगढ़ के ठेमका ईलाके में गई थी। केमका के गाँव केत्लीपुर में निकाह हुआ। मौलाना मुन्तजिर मेहदी ने हदीसे किसा पढ़ी और मौलाना रज़ा  हैदर साहब ने अक़्द पढ़ा।
यह बारात 1 8 अप्रैल को इलाहबाद से रवाना हुई थी।
शिराज़ी और मौलाना रज़ा  हैदर साहब निकाह के बाद फोटो खिंचाते हुए।

11 नवंबर 2012

मरहूम ग़ुलाम पंजतन की बरसी की मजलिस

करारी शिया जामे मस्जिद में आज 11.00 बजे मरहूम ग़ुलाम पंजतन की बरसी की मजलिस हुई जिसे मौलाना रजा हैदर साहब ने ख़िताब किया।
आप से सूरह फातेहा की दरख्वास्त है। 
मरहूम ग़ुलाम पंजतन इब्ने क़ाज़ी हुसैन।


06 अप्रैल 2012

जावेद रिज़वी की दोख्तर का निकाह


कल शाम 5 बजे जावेद रिज़वी की दोख्तर समाना का निकाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी (मरहूम मौलाना शबीहुल हसन के फरजंद) के हमराह हो गया. यह तकरीब रिज़वी कॉलेज बान्द्रा में अंजाम पाई.
नौशाह का ताल्लुक इलाहबाद के करीब कोराली से है. सल्लमहू लन्दन में मोकीम मौलाना अली आबिद साहब के नवासे हैं और उनकी शहरियत भी वहीँ की है.
इस मुख़्तसर तकरीब में घर के  अफराद शरीक थे.

दुल्हन के वकील मौलाना ज़ेगामुर  रिज़वी निकाह पढ़ते हुए. दूल्हा के वकील कोई मौलाना हैदर थे 
बाएँ से: जावेद रिज़वी, मौलाना हसनैन करारवी, नौशाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी और मौलाना रज़ा हैदर साहब 
दुल्हे राजा: सय्यद मोहम्मद रेज़ा रिज़वी 

26 मार्च 2011

बनी हाशिम का कब्रस्तान, वादिस सलाम

 यह तस्वीरें करारी में बनी हाशिम का कब्रस्तान, वादिस सलाम की हैं. गुज़िश्ता मुहर्रम (1432 ) 2010 में इस कब्रस्तान में 12 मुहर्रम को मौलाना रज़ा हैदर साहब ने मरहूम सय्यद ग़ुलाम हसनैन करार्वी के कब्र के सरहाने मजलिस पढ़ी थी .