mira road लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mira road लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

24 दिसंबर 2022

मरहूम वज़ीर हैदर रिज़वी (Kobe Sizzlers) की तद्फीन आज

 कुछ अरसे से बीमार चल रहे सय्यद वज़ीर हैदर कल 28 जमादिल अव्वल को मीरा रोड में इन्तेकाल कर  गए.

मरहूम दीनदार थे और हज्जो ज्यारात का फ़रीज़ा अदा कर चुके थे. हज् में  रोज़े अरफा की दुआ, उर्दू तर्जुमा के साथ आपने ही छपवाया था. आप एक नफासत पसंद शख्सियत थीं. अपने रिश्तेदारों का ख़याल  करते थे. अपने  वतन अंडहरा से बेलौस मोहब्बत थी. पाबन्दी से हर साल मुहर्रम वहीँ  गुजारते. 

आज बोम्बे के कब्रस्तान रह्मताबाद में सिपुर्दे ख़ाक कर दिए गए. अल्लाह  मरहूम की मग्फेरत करे. 

04 फ़रवरी 2017

Majlis e Tarheem marhum Zameer Abbas

सनीचर 4 February को सगीर bhai के घर मीरा रोड में मजलिस है.
खेतआब मौलाना अब्बास आलम करेंगे

26 मई 2013

एजाज़ हैदर को सदमा

 इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन 
तकरीबन 2 घंटे पहले रिज़वी कॉलेज के एजाज़ हैदर की वाल्वेदा का इलाहबाद में इन्तेक़ाल हो गया। 
तद्फीन कल होगी।
एजाज़ से 09890151852  पर राबता किया जा सकता है. वो मीरा रोड, मुंबई में हैं। 

17 फ़रवरी 2013

मोहम्मद मुर्तज़ा (नब्बन चचा ) का ज़ख्म मुन्दमिल हो रहा है

एक माह से ज़ेरे  इलाज जनाब नब्बन चचा अब आहिस्ता आहिस्ता अब बा सेहत हो रहे हैं।
उनका ज़ख़्मी अंगूठा अब भरना शुरू हो गया है। रेलवे के जगजीवन अस्पताल से कोई फ़ाएदा न होने पर उन्हों  ने मीरा रोड के भक्ती वेदांता से रुजू किया है जो मुफ़ीद साबित हो रहा है।
आपसे गुज़ारिश है की उनके जल्द सिहत याबी के लिए  दुआ करें।

21 दिसंबर 2012

मौलाना एहसान हैदर जवादी के मकान पर मुसालमा

मौलाना एहसान हैदर जवादी के मकान अस्मिता हेरिटेज में रात 8.00 बजे सातवें इमाम की विलादत के मौक़े पर मुसालमा था। 
तकरीबन 7 शोअरा ने अपना कलाम पेश किया। जिसमें हैदराबाद से आए हुए मजहरुल हक़्क़ साहब भी थे। निज़ामत डॉ अब्बास आलम के हाथों में थी। 
तकरीबन तमाम ही शोअरा के  कलाम को मोमिनीन ने पसंद किया बिल्खुसुस मजहरुल हक़्क़, शमीम अब्बास और हलचल आज़मी ने। 
मौलाना एहसान हैदर साहब ने अपने 72 बंद के मरसिए का इफ्तेताह करते हुए उस में से चंद बंद सामईन की नज़र किया।
मुसालमा light refreshment पर इखतिताम पज़ीर हुआ।
शमीम अब्बास के 4 मिसरे बतौर तबररुक पेशे ख़िदमत हैं:
तशद्दुद, ज़ुल्म, हट धरमी जो सुल्तानों में रहती है
ब मुश्किल तालेबान अब हम मुसलमानों में रहती है
दरिंदों से सिवा वहशी ब नामे दीने हक़्क़ जो हैं
कहाँ हैवानियत उन जैसी हैवानों में रहती है।

हैदराबाद के मजहरुल हक्क अपना कलाम पेश करते हुए 


06 नवंबर 2012

मीरा रोड में महफिले ग़दीर

मीरा रोड में जनाब हुसैन आलम के दौलत कदे पर हर साल की तरह इम्साल भी 4 नवम्बर को महफिले मक़ासिदा का इह्तेमाम किया गया।
जिसमें 10/12 मौला के चाहने वालों ने अपना कलाम पढ़ा। 
पढ़ने और सुनने वालों की खिदमत में तहाइफ़ पेश किए गए और ज़म ज़म बिरयानी पर प्रोग्राम इख्तेताम पज़ीर हुआ।
नीचे दो कलाम का ऑडियो है। जनाब हसन ईलाहाबादी और मुनीर फैज़ाबादी की अपनी आवाज़ में।




06 जुलाई 2012

क़ब्रस्तान बेहिश्ते ज़हरा, मीरा रोड

मरहूम शाहिद हुसैन नक़वी की तद्फीन अभी नमाज़े जुमा के बाद मीरा रोड के कब्रस्तान होने वाली है। इसका नाम मोमिनीन ने बेहिश्ते ज़हरा रख्खा है
इसी क़ब्रस्तान की तारीख़ मरहूम ने April 2010 में रिकॉर्ड की थी। आप की खिदमत में पेश है।  

04 जुलाई 2012

जनाब शाहिद हुसैन नकवी ICU में दाखिल



मरहूम प्यारे बाबा के दामाद जनाब शाहिद हुसैन नकवी सख्त अलील हैं और मीरा रोड के भक्ति वेदान्ता में ICU में दाखिल हैं। 
आप लोगों से गुज़ारिश है की उनकी सेहत के लिए "अम्मईं योजीब"" पढ़ें।.
कल ब्लड प्रेशर हाई  हो जाने से ब्रेन हेमरेज हो गया था।

04 मार्च 2012

सरकार हैदर के मकान पर कसीदा की महफिल

कल रात  पारा के  सरकार हैदर रिज़वी  के मकान पर इमाम  हसन अस्करी (अ.स.) के रोज़े विलादत के सिलसिले में एक  कसीदा  की महफिल का इनेकाद किया गया. यहाँ करारी से ताल्लुक रखने वाले मोमिनीन जमा हो गए. ग्यारहवें इमाम की शान में कसीदा और मन्क़बत पढ़ी गई. जिस में डाक्टर अब्बास आलम, तूसी, ज़हीरुल, ज़व्वार, जावेद रिज़वी, हसन इलाहाबादी और शमीम अब्बास ने हिस्सा लिया.
आखिर में मौलाना एहसान हैदर जवादी ने एक मुख़्तसर सी तक़रीर करके प्रोग्राम का इख्तेताम किया.
मुर्ग़ की लज़ीज़ बिरयानी से मोमिनीन ने लुत्फ़ उठाया.
नीचे इसी महफ़िल के दो कलाम का विडियो है, देखिए और comment कीजिए.


19 नवंबर 2011

मरहूमा ततहीर फातेमा की मजलिसे बरसी

कल इतवार 20 नवम्बर को  मरहूमा  ततहीर फातेमा की पहली बरसी के मौके पर मीरा रोड की महफिले पंजतन में मजलिसे अजा का इनएकाद किया गया है.
मौलाना सय्यद हसनैन करार्वी साहब जाकेरी फरमाएंगे.
सुबह 10 बजे कुरआन खानी के बाद मजलिस शुरू हो जाएगी
आप लोगों से शिरकत की दरखास्त है.
मजीद मालूमात के लिए 9969153744 पर साहबजादे साहब से राबता किया जा सकता है. 

17 नवंबर 2011

हुसैन आलम के मकान पर महफिले ग़दीर

husain aalam apna kalaam pesh karte hue
ईदे ग़दीर की मुनासेबत से मंगल को रात 9 बजे मीरा रोड, मुंबई  में हुसैन आलम के दौलत खाने पर महफिले मक़सिदा का इनेकाद कियागया. जिस मोमिनीन ने अच्छी तादाद में शिरकत की.

मीरा रोड के शाएरों के अलावा मेहमान शाएरों ने भी शिरकत की.
इर्ला से सादिक रिज़वी तशरीफ़ लाए थे. शमीम अब्बास ने भी अपने कलाम से नवाज़ा.
हसन करारवी ने सामईन से बहुत दाद बटोरी.
यह महफ़िल गुज़िश्ता तीन बरसों से ग़दीर के रोज़ हो रही है.
जिन लोगों ने अपना कलाम पेश किया उन्हें तहाऍफ़  से नवाज़ा गया.
हुसैन आलम साहब अक्सर अपने घर पर इस किस्म की तक्रीबात रखते हैं. अल्लाह उनकी तौफिक़ात में इजाफा करे.
ज़मज़म पुलाव बहुत शानदार रहा.

10 अगस्त 2011

शहेंशाह हुसैन अस्पताल से खारिज

बेरुई के शहेंशाह हुसैन जो दो महिना पहले बांद्रा पूर्व से मीरा रोड मुन्तकिल हुए हैं शदीद मलेरिया हो जाने की वजह से बम्बई सेंट्रल में रेलवे अस्पताल . जगजीवन राम में एक हफ्ते के  लिए दाखिल थे. अब अलहम्दो लिल्लाह सेहत्याब हो घर भेज दिए गए हैं. 
अगर कोई उनसे राबता करके उनकी खैरियत लेना चाहे तो उन्हें 09967511783 पर फोन कर सकता है.
    8 अगस्त को रेलवे अस्पताल में शहेंशाह हुसैन

21 मार्च 2011

मजलिसे चेहलुम

मरहूमा सय्यादा एहसान फातेमा बिन्ते  सय्यद अफसर हुसैन   का चेहलुम 27 मार्च को मुंबई के मीरा रोड में महफिले सक्काए सकीना, सुपर मार्किट के करीब,  में मुनाकिद होगा जिसमें मौलाना सय्यद हसनैन रिज़वी करार्वी खिताबत फ़रमाएंगे. सुब्ह 10 बजे कुरआन ख्वानी होगी और 11 बजे मजलिसे अज़ा होगी. आप लोगों की शिरकत ग़मज़दा अहले खाना के तसकीने क़ल्ब का बाइस होगी.
औरतों के लिए मजलिस में अलग से इंतज़ाम होगा.
सोगवार: सय्यद ऐनुल अब्बास. फोन: 9819168455   

16 फ़रवरी 2011

आलम भाई की अहलिया का इन्तेकाल

आज सुबह 4 बजे के करीब मीरा रोड में तालाबपर के  आलम भाई की शरीके हयात दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से इन्तेकाल कर गईं. तद्फीन मीरा रोड के कब्रस्तान में ज़ोहर के बाद होगी. सहीह वक़्त मालूम करने के लिए मौलाना अब्बास आलम से 9821193390 पर राबता किया जा सकता है. 

19 जनवरी 2011

इम्तिआज़ हैदर अस्पताल में

अम्बाही के इम्तिआज़  हैदर जिन्हें पप्पू के नाम से जाना जाता है का दिल का कामयाब आपरेशन गुज़िश्ता सनीचर को मुंबई के इस्माईलिया अस्पताल में हो गया. उनके दिल के पांचो वाल्व ठीक किये गए. अलहम्दो लिल्लाह अब वोह ठीक हैं. और जल्द ही वसई में अपने घर चले जाएँगे. अल्लाह ताआला उन्हें जल्द सिहत्याब करे. इम्तियाज़ हैदर उर्फ़ पप्पू , मरहूम शफी हैदर के सब से छोटे फ़रज़न्द और हाजी ज़की हैदर (मीरा रोड) के सब से छोटे भाई हैं. आप लोगों से गुज़ारिश है की इम्तियाज़ की सेहत के लिए दुआ करें.

02 जनवरी 2011

तनवीर फातेमा की तीजे की मजलिस

सनीचर पहली जनवरी को मीरा रोड मुंबई में मरहूमा तनवीर फातेमा बिन्ते अंसार हुसैन की तीजे की मजलिस हुई. जिसमें मौलाना अब्बास आलम ने खिताबत की. यह मजलिस महफिले सक्काए सकीना में 12 बजे दिन में शुरू हुई. नियाज़ का एहतेमाम दाल गोश्त की शक्ल में था. उससे क़ब्ल मंझ्याएँ के आलिमे दीन होज्जतुल इस्लाम जनाब कमर रिज़वी ने नमाज़े जमात पढाई.
इस  विडियो में उस प्रोग्राम की कुछ झलकियाँ हैं.

30 दिसंबर 2010

अंसार हुसैन की इकलौती लड़की की तद्फीन

कल बुध की शाम को प्यारे बाबा मरहूम के फ़रज़न्द, अंसार हुसैन (साहबजादे) की एक ही नौजवान लड़की तनवीर फातेमा की मौत वाके हो गई. मरहूमा, दैनिक जागरण के कोशाम्बी के पत्रकार सरदार हुसैन उर्फ़ नय्यर की भतीजी हैं. तद्फीन आज मीरा रोड में नमाज़े जोहर के फ़ौरन बाद होगी. साहबजादे रेलवे में नौकरी करते हैं और मीरा रोड में रहीश पजीर हैं. तद्फीन के सिलसिले में मजीद मालूमात के लिए अली मियां इब्ने शरीफुल हसनैन से 9820386766 पर राबता किया जा सकता है.