maulana sayed hasnian kararvi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
maulana sayed hasnian kararvi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

31 मार्च 2012

रुशैद रिज़वी, शबीब रिज़वी और ओज़ैर रिज़वी को मुबारक बाद

शबीब रिज़वी के फरजंद रय्यान का निकाह कल रात उज़ैर रिज़वी की दोख्तर से उनकी रिहाइश गाह पर हुआ. दूल्हा और दुल्हन जनाब यूसुफ हसन रिज़वी के पोता पोती हैं. 
मरहूम मंज़ूर हसन रिज़वी के खानदान से सभी अफराद इस तकरीब में मौजूद थे.
लड़के की जानिब से मौलाना अहमद अली आबिदी साहब वकील थे और लड़की की जानिब से मौलाना जैगमुर रिज़वी.
एक शब् पहले यानी शबे जुमा शबीब के बड़े भाई रुशैद रिज़वी की दोख्तर का निकाह नाहीद अब्बास के हमराह  हुआ था. 


29 मार्च 2011

महफिले सक्काए सकीना में मजलिस

गुज़िश्ता इतवार 27 मार्च को मीरा रोड मुंबई में मरहूम एहसान फातेमा का चेहलुम मुनाकिद हुआ जिस में मौलाना सय्यद हसनैन करारवी ने खेताबत फ़रमाई. यह मजलिस महफिले सक्काए सकीना में थी.
नीचे विडियो में उस मजलिस का एक हिस्सा दिखाया गया है.

21 मार्च 2011

मजलिसे चेहलुम

मरहूमा सय्यादा एहसान फातेमा बिन्ते  सय्यद अफसर हुसैन   का चेहलुम 27 मार्च को मुंबई के मीरा रोड में महफिले सक्काए सकीना, सुपर मार्किट के करीब,  में मुनाकिद होगा जिसमें मौलाना सय्यद हसनैन रिज़वी करार्वी खिताबत फ़रमाएंगे. सुब्ह 10 बजे कुरआन ख्वानी होगी और 11 बजे मजलिसे अज़ा होगी. आप लोगों की शिरकत ग़मज़दा अहले खाना के तसकीने क़ल्ब का बाइस होगी.
औरतों के लिए मजलिस में अलग से इंतज़ाम होगा.
सोगवार: सय्यद ऐनुल अब्बास. फोन: 9819168455   

17 अगस्त 2010

रोज़ा खोलने के वक़्त में शिया और दूसरे फिरकों के दरमियान फर्क क्यूँ ?

माहे रमजान में शिया हजरात दूसरे फिरकों के मुकाबले रोज़ा देर से क्यूँ खोलते हैं? इस मसले को समझा रहे हैं मौलाना सय्यद हसनैन करार्वी.