20 सितंबर 2013

केसन, कुछ यादें

वादिस सलाम, करारी में मरहूम केसन 2007  सोज़ पढ़ते हुए।  

रुआबुल अब्बास उर्फ़ केसन नहीं रहे


मुलानी के रुआबुल अब्बास उर्फ़ केसन का आज इन्तेक़ाल हो गया. तद्फीन कल हो गी 
मजीद इत्तेला का इंतेज़ार है. 

18 सितंबर 2013

मेरी भी मुबारक बाद क़बूल कीजिये

तमाम मोमिनीन और मोमिनात को ज़फ़र की तरफ से आठवें इमाम की विलादत पर मुबारकबाद।
अल्लाह तआला तुम सब को मशहद में इमाम के रव्ज़े की ज़ियारत की तौफीक़ दे. 

ज़फ़र (पापा ) तलाबपर 

आबिद रज़ा की मुबारकबाद

इमाम रेज़ा (अ.स.) की विलादत के मौके पर तमाम रिज़वी साहेबान की खिदमत में जनाब आबिद रज़ा की मुबारकबाद। आबिद रेज़ा साहब ने पैग़ाम भेजा है की कौम में इत्तेहाद रहे, एक दूसरे  की ज़रूरतों का लेहाज़ रहे और हम अहले करारी, करारी को मज़बूत करें।
अल्लाह इनकी तमन्ना  पूरी करे. 

आबिद राजा करारवी 

17 सितंबर 2013

इमाम रेज़ा (अ.स.) की विलादत मुबारक हो

आप सभी लोगों की ख़िदमत में आठवें इमाम, हज़रत अली रेज़ा की विलादत पर मुबारकबाद। 

17 जुलाई 2013

मुंबई के जैनाबिया इमाम बाड़े में मजलिसे तरहीम

मंगल 16 जुलाई को ज़ेनाबिया इमामबाड़े में मरहूम सय्यद ग़ुलाम हसनैन करारवी की 17 वीं  बरसी पर मजलिसे अज़ा  इनेक़ाद किया गया था। 
तिलावते कुरआन मजीद की तिलावत शमीम करारवी ने की, सोज़ ख्वानी नय्यर जौनपुरी ने की और मोमिनीन को हुज्जतुल इस्लाम मौलाना हसनैन ने खिताब किया।
मजलिस के बाद इफ्तार का भी इंतज़ाम था। मुंबई के कोने कोने से  दोस्त, अहबाब,  अज़ीज़ो अकारिब ने शिरकत की।
शमीम क़ुरआन की तिलावत करते हुए 

21 जून 2013

मरहूम हसन अशरफ (प्यारे रज़ा) का बीसवां


कल रात मरहूम हसन अशरफ इब्ने अज़हर हसन (जो की करारी में प्यारे रज़ा  के नाम से जाने जाते थे) के बीसवें की मजलिस उनके दौलत खाने पर हुई। जिसमें मौलाना अब्बास आलम साहब ने खिताबत फरमाई। मजलिस के बाद माहिर ने एक छोटा सा नौहा भी पढ़ा। 
मरहूम का इन्तेक़ाल 6 जून को हरकते क़ल्ब बंद हो जाने की वजह से हुआ था। 
इंशा अल्लाह 7 जुलाई को रिज़वी कॉलेज बांद्रा में सुबह 11 बजे मरहूम का चेहलुम है।   
मौलाना अब्बास आलम  साहब मजलिस पढ़ते हुए 

26 मई 2013

एजाज़ हैदर को सदमा

 इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन 
तकरीबन 2 घंटे पहले रिज़वी कॉलेज के एजाज़ हैदर की वाल्वेदा का इलाहबाद में इन्तेक़ाल हो गया। 
तद्फीन कल होगी।
एजाज़ से 09890151852  पर राबता किया जा सकता है. वो मीरा रोड, मुंबई में हैं। 

12 मई 2013

शिया सुन्नी ओलमा की हुजर इब्ने अदी की कब्र खोदने की मज़म्मत

मरहूमा अमीर फातेमा की 2 3 वीं बरसी



मीरा रोड, मुंबई में मुकीम, मोहम्मद मुरताज़ा (नब्बन चचा) की वालेदा मरहूमा अमीर फातेमा बिन्ते फैज़  मोहम्मद की आज 2 3 वीं बरसी के मौके पर उनके दौलत ख़ाने संघवी अम्पायर पर मजलिसे अज़ा मुंअक़िद होगी जिसमें मौलाना सय्यद हसनैन करार्वी साहब का बयान होगा। 
आप से गुज़ारिश है की एक सूरा फातेहा पढ़ कर मरहूमा को बख्श दें। 

05 मई 2013

इमामिया हाल, देल्ही में कल रात जश्ने इस्मत मुनअक़िद हुआ

मौलाना सय्यद हसनैन करारवी , मौलाना मुमताज़ अली और अन्ज़ार  सीतापुरी 
 मरहूम सय्यद अमीर अज़हर (मद्दन भाई) के फ़रज़न्दे अकबर जनाब अमीर हैदर ने इस साल भी जनाबे फातेमा ज़हरा (अ.स.) की विलादत के मुनासिबत से एक मेह्फ़िले मकासिदा का एहतेमाम किया। जिसमें देहली के बाहर और मक़ामी शाएरों  ने अपना कलाम पेश किया।
इस जश्न की निज़ामत जनाब मौलाना जवाद हैदर ने की और ज़मीर इलाहाबादी, अन्ज़ार सीतापुरी के अलावा दुसरे शोअरा  ने अपना कलाम पेश किया।
मौलाना सय्यद हसनैन करारवी ने रूह परवर तक़रीर की।
ये महफ़िल तकरीबन 2 0 बरसों से इमामिया हाल में मुंअकिद  होती चली आ रही है।

रशीद भाई की रूह आज परवाज़ कर गई


एजाज़ अहमद (रशीद भाई) इब्ने मुनीर हुसैन आज करारी में इन्तेक़ाल कर गए।
तद्फीन आज शाम 6 बजे होगी।
मरहूम कैंसर से लड़ाई करते हुए इस दुन्या से कूच कर गए।
आप से नमाज़े वहशत की गुज़ारिश है। 

30 अप्रैल 2013