01 अप्रैल 2013

युसूफ भय्या नहीं रहे

 कुल्लो नफ़्सिन ज़ाएक़तुल मौत
तालाबपर के युसुफ भाई का एक लम्बे अरसे बीमार रहने के बाद आज अस्र के क़रीब इन्तेक़ाल हो गया . 
इन्तेक़ाल के वक़्त उनके अज़ीज़ और रिश्तेदार उनके करीब थे। बॉम्बे मर्केंटाइल में काम कर रहे मरहूम के फ़रज़न्द, ज़व्वार (फ़िरोज़) भी करारी में थे. 
अल्लाह इन मोमिनीन को सब्र अता करे. ज़व्वार से  08976645889 पर राबता किया जा सकता.
 

28 मार्च 2013

शहेंशाह चचा को बधाई

रात बांद्रा पश्चिम के रेलवे इंस्टीटूट  में बेरोई के शहेंशाह हुसैन के तीसरे फरजंद असद सल्लमहू की बरात गई थी . जिस में करीबी इश्तेदारों ने शिरकत की।
दूल्हा के वकील मौलाना सय्यद हसनैन करारवी थे और दुल्हन की जानिब से मौलाना असगर साहब थे।
अहमदाबाद , मालेगांव, दिल्ली और करारी से कई आइज्ज़ा ने शिरकत की।
शहेंशाह चचा को इस मुबारक मोके पर बधाई हो.


27 मार्च 2013

तीनो मरीज़ अस्पताल से खारिज

 बॉम्बे में दाखिल तीन मरीज़ ऑपरेशन के बाद अस्पताल से घर भेज दिए गए। सिर्फ एक मरीजा हैं जो आहिस्ता आहिस्ता सेहतयाब हो रही है।
जनाब सय्यद गुलाम सिबतैन रिज़वी बांद्रा के लीलावती अस्पताल से रुखसत होकर घर आगए और अब माशा अल्लाह सेहत्याब हो रहे हैं , जनाब मोहम्मद मुरताज़ा (नब्बन) के अंगूठे का कामयाब ऑपरेशन रहा और वोह भी पट्टी बांधे हुए मजालिस और महाफिल में शिरकत फरमा  रहे हैं।
सुब्बन भाई ने भी अपने गुरदे से लेज़र के ज़रिए कंकरी निकलवा कर मुतमइन हैं।
परवरदेगार इन तीनों को सेहत और सलामती अता करे। आप लोगों की दुआ इन मरीजों के काम आईं। बकिया "हुवश शाफी ".    

18 मार्च 2013

शहीद सिब्ते जाफर को ख़ेराज

आज पाकिस्तान में मशहूर शिया और उस्ताद शाएर सिब्ते जाफर को वहाबियों ने गोली मारकर शहीद कर दिया। हम मरहूम को खिराजे अकीदत पर उनका कलाम यहाँ पेश कर रहे है। 

12 मार्च 2013

ग़ुलाम सिबतैन रिज़वी का ऑपरेशन कल


हमारे अब्बूजान ( सय्यद ग़ुलाम सिबतैन रिज़वी) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आज दाखिल कर दिया गया। 
कल सुबह ग्यारह बजे उनके प्रोस्ट्रेट का ऑपरेशन होना है। 
 उनके फ़र्ज़न्द शुअएब भी बॉम्बे पहुँच गए हैं। 
गुज़िश्ता इतवार को अचानक पेशाब रुक जाने से उन्हें तकलीफ हो गई थी। जाँच करवाने पर पता चला की प्रोस्ट्रेट में सूजन है।  
आप लोगों से दुआ की गुज़ारिश है।  

मरहूम ज़हूरुल अब्बास की तद्फीन आज


हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिमाग़ की नस फट जाने (brain haemorrhage ) से कई हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद कल रात ज़हूरुल अब्बास का  इन्तेक़ाल हो गया और आज शाम 4 बजे तालाब्पर के आबाई क़ब्रस्तान में तद्फीन है. 
आप लोगों से नमाज़े वहशत की गुज़ारिश है। मरहूम ज़हूरुल अब्बास इब्ने अमीर हसन. 
मरहूम के फरजंद गुड्डू (ज़हूर महदी ) से मज़ीद मालूमात के लिए 
09892973014 पर राबता किया जा सकता है. 

03 मार्च 2013

सुब्बन भाई ICU से बाहर

मजहरुल हसन (सुब्बन भाई),आज ICU से बाहर आ गए और इंशा अल्लाह 5 दिनों के बाद उनके गुर्दे से कंकरी लेज़र के ज़रिए निकाली जाएगी। 
मीरा रोड के नर्सिंग होम, लाइफ  केअर में ज़ेरे ईलाज हैं .
उनके जल्द सिहतयाब हो जाने की दुआ करें .
सुब्बन भाई की खैरियत 09022359680 पर दरयाफ्त की जा सकती है. 

02 मार्च 2013

बम्बई में करारी के मरीज़

मुंबई में ३ अफराद अलील हैं। उनकी सेहत के लिए दुआ की दरखास्त है. 
सुंदन आपा   की तबियत में आहिस्ता आहिस्ता सुधार आ रहा है। डाक्टरों ने अस्पताल में एक हफ्ता और रहने के लिए कहा है. 
उनके भाई जनाब मजहर (सुब्बन) भी ICU में दाख़िल किए गए हैं दो दिनों में उनकी पथरी निकाली जाएगी .
हमारे अब्बू जान (गुलामुस सिबतैन ) को भी पेशाब की तकलीफ हो गई है. ऑपरेशन की ज़रुरत पड़ सकती है. 
आप लोगों से इन मरीजों की शिफ़ा के लिए दुआ की गुज़ारिश है.

19 फ़रवरी 2013

बेरूई के शहेंशाह हुसैन की अहलिया का ऑपरेशन कामयाब

आज सुबह साढ़े चार घंटों की मेहनत के बाद डाक्टरों ने सुंदन आपा का अल्हम्दोलिल्लाह कामयाब ऑपरेशन किया, मुंबई के मशहूर रेलवे अस्पताल जगजीवन राम में एक हफ्ते से ज़्यादा दाखिल थीं . 
डाक्टर उनकी शुगर नार्मल होने का इंतज़ार कर रहे थे. मरीज़ा के पेट में आंतें उलझी हुई थीं जिसे ऑपरेट करने की ज़रुरत थी . 
फिलवक्त वोह ICU में हैं . आप लोगों से गुज़ारिश है के उनके जल्द सेहत याब हो जाने की दुआ करें .  

17 फ़रवरी 2013

मोहम्मद मुर्तज़ा (नब्बन चचा ) का ज़ख्म मुन्दमिल हो रहा है

एक माह से ज़ेरे  इलाज जनाब नब्बन चचा अब आहिस्ता आहिस्ता अब बा सेहत हो रहे हैं।
उनका ज़ख़्मी अंगूठा अब भरना शुरू हो गया है। रेलवे के जगजीवन अस्पताल से कोई फ़ाएदा न होने पर उन्हों  ने मीरा रोड के भक्ती वेदांता से रुजू किया है जो मुफ़ीद साबित हो रहा है।
आपसे गुज़ारिश है की उनके जल्द सिहत याबी के लिए  दुआ करें।

10 फ़रवरी 2013

मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन रिज़वी की 21 वीं बरसी

आज 28 रबीउल अव्वल, मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन रिज़वी की 21 वीं बरसी के मौके पर मीरा रोड मुंबई में उनका फातेहा करवाया गया। मरहूम के नवासे नवासे नवासीयाँ मुफीद के घर पर मौजूद थे।
मरहूम के लिए एक सुरह फातेहा की गुज़ारिश है।



08 फ़रवरी 2013

अम्बाही में एक मौत


करारी नें अम्वात का सिलसिला जारी है। अम्बाही के मरहूम लल्ली मियां के बेटे राजू का आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राजू मरहूम जैनब विला के सामने रहते थे।
तद्फीन कल रात 8.00 बजे होगी।

07 फ़रवरी 2013

करारी के एक और मोमिन का इन्तेक़ाल

 आज शाम को मुंबई के करीब उल्हास नगर में रिहाइश पज़ीर, थांबा के निजजन मियाँ का हरकते क़ल्ब बंद हो जाने से इन्तेक़ाल हो गया।
मरहूम का जसदे ख़ाकी एम्बुलेंस  के ज़रिए करारी ले जाया जाएगा और सनीचर को वहां करबला में तद्फीन हो गी।

आज असगर हुसैन चल बसे

इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन  
करबल्या के असगर हुसैन साहब का अभी अज़ाने मगरिब के वक़्त करारी के बड़ऊँपर में इन्तेकाल हो गया वोह फैज़ी के वालिद थे। कल जोहरैन की नमाज़ के बाद करारी कर्बला में तद्फीन होगी। 
आप हज़रात मरहूम असग़र हुसैन इब्ने एजाज़ हुसैन को एक सुरह फातेहा से याद करें।

02 फ़रवरी 2013

दुआए सेहत की गुज़ारिश

 तालाबपर, करारी के जनाब यूसुफ भय्या और नग्गन चचा इलाहबाद के अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। नग्गन चचा पर फालिज का असर हुआ है और यूसुफ भय्या को पेशाब की तकलीफ है।
आप लोगों से दरखास्त है की इन दोनों की  जल्द शिफ़ायाब होने की दुआ करें।

20 जनवरी 2013

कर्बला में सोने वालो माहपारो अलविदा

आज करारी में जुलूसे अमारी बड़ी शानो शौकत के साथ इखतिताम पज़ीर हुवा। सर्द लहर के बावोजूद भारी तादाद में अज़ादारों  ने शिरकत की।  


15 जनवरी 2013

मालाड, मुंबई में जुलूसे अमारी

कल रात मालोनी में जुलूसे अमारी बरामद हुआ। 
इफ्तेताही तक़रीर मौलाना मोहसिन (इंदौर) ने पढ़ी और इख्तेतेमी तक़रीर मौलन हसनैन करारवी ने की।
शहर की पांच अंजुमनों ने हिस्सा लिया।
अंजुमने मोहफिज़े इस्लाम ने इस जुलूस का एहतिमाम किया। 

13 जनवरी 2013

तनहा पिसर की मय्यत जब शाह ने उठाई

मौलाना कमर महदी के घर आज मजलिस के बाद ज़व्वार (फ़िरोज़ ) का पढ़ा हुवा नौहा।
 

12 जनवरी 2013

यह भारत है यहाँ मातम अलल एलान होता है

हिंदू ब्रदर्स की टीम ने नौहा पढ़ा

‘हम हिंदुओं ने पढ़ लिया कलमा हुसैन का, 

गाती है नाम गंगा और जमुना हुसैन का’।


मुहर्रम के 40वें दिन हुसैन की चालीसी मनाने बलदेव प्रसाद के नेतृत्व में पटना सिटी पहुंचे ‘हिंदू ब्रदर्स’ की टीम ने यह नौहा गाया। यह मौका सिया मुसलमान भाइयों की ओर से आयोजित ‘शाब-ए-दारी’ का था। 

पहले विद्वानों ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद जुलूस निकला गया जिसमें बलदेव का साथ रामलाल शर्मा, राम लखन प्रसाद और विनोद कुमार ने दिया। अपने गीत में उन्होंने करबला में यजीदी व हुसैन के बीच हुए धर्म-युद्ध का बखान किया। उनलोगों ने यजीद को रावण और हुसैन को भगवान की संज्ञा दे डाली।

हुसैन की चालीसी पर सिया मुसलमानों के जुलूस में हिन्दू मातमी अंजुमन-ए-हुसैनी हिन्दू ब्रदर्स की टीम ने मातम मनाया। मुस्लिम महिलाओं ने भी मातम में हिस्सा लिया। जुलूस सैयद मुबारक अली साहब के इमामबाड़े से निकली और गलियों में घूम कर वापस इमामबाड़े पर समाप्त हुई।  

22 दिसंबर 2012

ज़हनों में यह आवाज़ गूंजेगी बरसों

मरहूम सय्यद मोहम्मद हामिद रिज़वी का आठ रबिउल अव्वल में पढ़ा नौहा।

21 दिसंबर 2012

अन्डेहरा के दिलदार भाई

यह आवाज़ अन्डेहरा के मरहूम दिलदार भाई की है। 
अपनी ज़िन्दगी का एक अरसा मरहूम ने मुंबई में गुज़ारा। 
ज़िन्दा दिल और खुशमिज़ाज इंसान थे। 
मुंबई में बच्चों को घर घर गुब्बारे बेच कर अपने  गाँव में अपना आबाई इमामबाडा बनवाया।
एक सुरह फातेहा से ज़रूर याद करें।