13 अप्रैल 2012
12 अप्रैल 2012
सय्यद मुख़्तार अब्बास मरहूम की मजलिसे चेहलुम
लहना के सय्यद मुख़्तार अब्बास मरहूम इब्ने सय्यद ज़फर अब्बास की मजलिसे चेहलुम इतवार 15 अप्रैल को उनके ही गाँव में है. मजलिस सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी.
सोज़ खानी जनाब शाकिर साहब और जनाब महताब साहब फ़रमाएंगे और खिताबत आली जनाब मौलाना अबुल कासिम साहब करेंगे.
मोमिनीन से शिरकत की दरखास्त है. जो हजरात मजलिस में शरीक न हो सकें उनसे सुरह फातेहा की गुजारिश है. मज़ीद जानकारी के लिए 09161812405 पर हासिल की जा सकती है.
11 अप्रैल 2012
रिज़वी कॉलेज में ग़ुलाम हसनैन करार्वी मरहूम की पोती की शादी
| दूल्हा, ओलामाए केराम के साथ तस्वीर खिंचाते हुए |
ग़ुलाम हसनैन करार्वी मरहूम की पोती समाना रिज़वी की शादी शबीहुल हसन रिज़वी मरहूम के फरजंद सय्यद मोहम्मद रेज़ा के हमराह रिज़वी कॉलेज, बांद्रा, मुंबई में ब खूबी अंजाम हुई. सल्लमहू इंग्लैण्ड के ब्रद्फोर्ड शहर में अपनी वालेदा के साथ रहते हैं.
निकाह 5 अप्रैल को हुआ था और Reception 7 अप्रैल को रिज़वी कॉलेज में रखा गया जिसमें में शहर की मोअज्ज़ज़ हस्तियों ने शिरकत की थी. बम्बई शहर और बंबई के बाहर के ओलामा तशरीफ़ लाए थे.
Sports दुनिया की मशहूर हस्तियाँ भी जावेद भाई को मुबारक बाद देने पहुंची थीं. मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी वेंगसरकर और वसीम जाफ़र भी आए थे, IPL में खेलने की वजह से रोहित शर्मा नहीं आ सके, उन्हों ने मुबारकबाद का पैगाम भेज दिया.
हाकी के मशहूर आलमी खिलाडी धनराज पिल्लै भी पहुंचे थे. नैजवान हाकी खिलाडी युवराज वाल्मीकि भी reception में मौजूद थे. Media से ताल्लुक रखने वाली बहुत सी शख्सियतें भी मौजूद थीं.
Karari, Allahabad, Lucknow, Delhi, Muzaffar Nagar, Kanpur, Malegaon, Pune, Jaunpur, Bangalore और हिन्दुस्तान के कई शहरों से मेहमान आए हुए थे. Iran और Dubai से भी इस पुर मसर्रत मौके पर शरीक थे.
| क्रिकेट खिलाड़ी वेंगसरकर के साथ |
![]() |
| मशहूर हाकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै के साथ |
10 अप्रैल 2012
मेरे शेरू की शादी
फर्ज़ान्दाने अबरार हुसैन मरहूम (प्यारे बाबा)
लेबल:
bachchan rizvi,
karari,
koshambi,
rizvi college,
tanzeem rizvi,
waleema
07 अप्रैल 2012
मरहूम मोहम्मद असगर
लेबल:
allahabad,
karari,
koshambi,
mohammad asghar
06 अप्रैल 2012
मजहर अब्बास उर्फ़ शेरू आहिस्ता आहिस्ता सेहत्याब हो रहे हैं
करारी के पास कर्बल्या के रहने वाले मजहर अब्बास जो शेरू के नाम से पुकारे जाते हैं अब आहिस्ता आहिस्ता सेहत्याब हो रहे हैं. शेरू रिज़वी कॉलेज मुंबई में काम करते हैं और दूसरों की ख़ुशी को अपनी ख़ुशी और दूसरों के गम को अपना गम समझते हैं.
बहुत मिलनसार और खुश अखलाक हैं. हर वक़्त हँसते मुस्कुराते रहते हैं.
हमारी दुआ है की अल्लाह तआला इनको जल्दी से अच्छा करदे. इन्हों ने नज़र की है की बिलकुल ठीक हो जाने पर अपने ख़ास अकीदतमंदों की मलाड में दावत करेंगे.
उनके आने से आ जाती है मुंह पे रौनक
|
लेबल:
karbalya,
malad,
mazhar abbas,
my karari,
rizvi college,
sheru
जावेद रिज़वी की दोख्तर का निकाह
कल शाम 5 बजे जावेद रिज़वी की दोख्तर समाना का निकाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी (मरहूम मौलाना शबीहुल हसन के फरजंद) के हमराह हो गया. यह तकरीब रिज़वी कॉलेज बान्द्रा में अंजाम पाई.
नौशाह का ताल्लुक इलाहबाद के करीब कोराली से है. सल्लमहू लन्दन में मोकीम मौलाना अली आबिद साहब के नवासे हैं और उनकी शहरियत भी वहीँ की है.
इस मुख़्तसर तकरीब में घर के अफराद शरीक थे.
![]() |
| दुल्हन के वकील मौलाना ज़ेगामुर रिज़वी निकाह पढ़ते हुए. दूल्हा के वकील कोई मौलाना हैदर थे |
| बाएँ से: जावेद रिज़वी, मौलाना हसनैन करारवी, नौशाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी और मौलाना रज़ा हैदर साहब |
| दुल्हे राजा: सय्यद मोहम्मद रेज़ा रिज़वी |
03 अप्रैल 2012
जनाब मोहम्मद असग़र का इन्तेकाल
करारी शिया जामे मसजिद के सामने रिहाइश पज़ीर जनाब मोहम्मद असग़र इब्ने अकबर अली (मोलानी) का आज शाम 4.30 इलाहाबाद के अस्पताल में इन्तेक़ाल हो गया.
तद्फीन करारी कल सुबह दस बजे होगी. आप लोग सुरह फातेहा से मरहूम को याद करें. मजीद मालूमात के लिए उनके फरजंद मोहम्मद मजहर(भय्या) से 09336557771 राबता किया जा सकता है.
02 अप्रैल 2012
31 मार्च 2012
रुशैद रिज़वी, शबीब रिज़वी और ओज़ैर रिज़वी को मुबारक बाद
शबीब रिज़वी के फरजंद रय्यान का निकाह कल रात उज़ैर रिज़वी की दोख्तर से उनकी रिहाइश गाह पर हुआ. दूल्हा और दुल्हन जनाब यूसुफ हसन रिज़वी के पोता पोती हैं.
मरहूम मंज़ूर हसन रिज़वी के खानदान से सभी अफराद इस तकरीब में मौजूद थे.
लड़के की जानिब से मौलाना अहमद अली आबिदी साहब वकील थे और लड़की की जानिब से मौलाना जैगमुर रिज़वी.
एक शब् पहले यानी शबे जुमा शबीब के बड़े भाई रुशैद रिज़वी की दोख्तर का निकाह नाहीद अब्बास के हमराह हुआ था.
28 मार्च 2012
गाह ज़हरा कभी अली ज़ैनब
क्या करूं मैं सना तेरी ज़ैनब
तुझ पे सदके सुखनवरी ज़ैनब
तेरे शीरीं सुख़न का क्या कहना
तेरा सानी नहीं कोई ज़ैनब
खुश कलामी से आप लगती हैं
गाह ज़हरा कभी अली ज़ैनब
जिस क़बीले का चाँद है अब्बास
है उसी घर की चांदनी ज़ैनब
तेरा इरफ़ान मिल गया जिसको
उसकी दुनिया संवर गई ज़ैनब
इरफ़ान इलाहाबादी
लेबल:
hazrta zainab,
irfan allahabadi,
my karari
26 मार्च 2012
जुलूसे अमारी 2012
लेबल:
8 rabiul awwal,
husain bhai,
juloose amari 2012,
karari,
nizamat,
stage
शकील रिज़वी को मुबारक हो
लेबल:
ahata,
karari,
koshambi,
shakeel rizvi,
widex
अब्बास रिज़वी का निकाह हो गया
कल रात बम्बई के रिज़वी स्प्रिंग फील्ड स्कूल हाल में मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन रिज़वी के पोते और सय्यद सिब्ते हसन रिज़वी के तीसरे फरजंद अब्बास रिज़वी का निकाह हो गया. इस तकरीब में रिज़वी खानदान के सभी लोग और अब्बास के दोस्त अह्ब्बाब मोजूद थे.
दुल्हन के वकील मौलाना सय्यद ज़की नूरी साहब और अब्बास के वकील मौलाना ज़ुल्फ़िकार महदी साहब थे. यह सादी तकरीब नमाज़े मग्रबैन के बाद खाने पर ख़त्म हुई.
अल्लाह तआला इस जोड़े को नेक ज़िन्दगी गुज़ारने की तौफीक अता करे और उनकी नस्ल में नेक और अहलेबैत (अ.स.) की चाहने वालों की आमद हो.
दुल्हन के वकील मौलाना सय्यद ज़की नूरी साहब और अब्बास के वकील मौलाना ज़ुल्फ़िकार महदी साहब थे. यह सादी तकरीब नमाज़े मग्रबैन के बाद खाने पर ख़त्म हुई.
अल्लाह तआला इस जोड़े को नेक ज़िन्दगी गुज़ारने की तौफीक अता करे और उनकी नस्ल में नेक और अहलेबैत (अ.स.) की चाहने वालों की आमद हो.
24 मार्च 2012
22 मार्च 2012
मस्जिदे क़ाज़ी में मजलिसे तरहीम
मरहूमा हुसैन फातेमा (हुसैना) बिन्ते मरहूम नफीसुल हसन के ईसाले सवाब के लिए मस्जिदे क़ाज़ी (इलाहाबाद) में आज नमाज़े मग्रेबैन के बाद मजलिसे तरहीम का इनेकाद किया गया है जिनका इन्तेकाल 25 ज़िलहज (21 मार्च 2001 ) को हुआ था.
मरहूमा ने 1997 में अपने वालिद, मरहूम नफीसुल हसन (जिन्हें हम लोग भुग्गी कह कर मुखातिब करते थे) के हमराह हज के फराएज अंजाम दिए थे. हमें याद है कि उस साल हमारा पहला हज था और हमारी मुलाक़ात मरहूमा से सफा की पहाड़ी पर सई करते हुए हुई थी. हमारी वालेदाह भी साथ थीं.
मरहुमीन मुस्लिम टूर के काफिले के साथ आए थे जो मरहूम मौलाना ज़फर अब्बास की जेरे निगरानी में था.
अल्लाह तआला इन मरहुमीन के दरजात में बुलंदी अता करे. यह लोग बहुत नेक इंसान थे.
आप लोगों से सुरह फातेहा की गुज़ारिश है.
मरहूमा ने 1997 में अपने वालिद, मरहूम नफीसुल हसन (जिन्हें हम लोग भुग्गी कह कर मुखातिब करते थे) के हमराह हज के फराएज अंजाम दिए थे. हमें याद है कि उस साल हमारा पहला हज था और हमारी मुलाक़ात मरहूमा से सफा की पहाड़ी पर सई करते हुए हुई थी. हमारी वालेदाह भी साथ थीं.
मरहुमीन मुस्लिम टूर के काफिले के साथ आए थे जो मरहूम मौलाना ज़फर अब्बास की जेरे निगरानी में था.
अल्लाह तआला इन मरहुमीन के दरजात में बुलंदी अता करे. यह लोग बहुत नेक इंसान थे.
आप लोगों से सुरह फातेहा की गुज़ारिश है.
साल गिरह मुबारक
19 मार्च 2012
टमाटर सूप बनाने का तरीका
टमाटर का सूप बनाने के लिए सामान
4 -5 बड़े टमाटर, ढाई कप दूध, 1 प्याज, 2 -3 कलि लहसुन (चाहें तो ), एक चौथाई छोटी चम्मच पीसी सफ़ेद मिर्च, डेढ़ छोटी चम्मच नमक, सजावट के लिए आधा कप अंकुरित मुंग व चनें|
सूप बनाने का तरीका
सबसे पहले टमाटर, कटी हुई प्याज, लहसुन, आदि को मिक्सी में बारीक बारीक कर पीस लें, पिसने के बाद इसे छान लें|
अब पतीले में आवश्यकतानुसार घी गरम करके इसमें दूध डालकर मिला दें तथा अच्छी तरह उबालकर नमक, मिर्च व अन्य सभी सामग्री डालें|
कुछ समय बाद पतीले को नीचे उतारकर इस पर उबले अंकुरित चनें व मुंग दाल दें|अब आपका स्वादिष्ट टमाटर का सूप तैयार है|
4 -5 बड़े टमाटर, ढाई कप दूध, 1 प्याज, 2 -3 कलि लहसुन (चाहें तो ), एक चौथाई छोटी चम्मच पीसी सफ़ेद मिर्च, डेढ़ छोटी चम्मच नमक, सजावट के लिए आधा कप अंकुरित मुंग व चनें|
सूप बनाने का तरीका
05 मार्च 2012
ज़बान वक्फ है बस मदहे अस्करी के लिए
इमाम हसन अस्करी (अ.स.) की विलादत के मौके पर मीर हसन मीर की एक मंक़बत:
न खुसरवी के लिए है न अफसरी के लिए
ज़बान वक्फ है बस मदहे अस्करी के लिए
अगर न मिलती इन्हें नूरे अस्करी की ज़कात
तरसते चाँद सितारे भी रौशनी के लिए
गिराया आप का रौज़ा जिन्हों ने ऐ मौला
शिकार पहला बनेंगे वह आखिरी के लिए
इमाम फिर से बुलाएं मुझे भी सामर्रा
तरस रही है जबीं कब से बंदगी के लिए
मेरे इमाम का हमसर वह कैसे लाते भला
मिला न जब कोई क़मबर की हम्सरी के लिए
यह बोले दार पे मीसम मैं कैसे रुक जाऊं
ज़बां मिली है मुझे सिर्फ अली अली के लिए
अली को देख के बालिं पर मैं पुकारूँगा
ऐ मेरी मौत ठहर जा तू दो घडी के लिए
हमें यह फख्र के हम उन के दर के नौकर हैं
फ़रिश्ते खुद जहाँ आते हैं नौकरी के लिए
नबी की आल से टकराए क्या ज़रूरी है
तरीके और भी राएज हैं ख़ुदकुशी के लिए
अलम बराए सहबा था जंगे खैबर में
अलिफ़ से सब के लिए ऍन से अली के लिए
लेबल:
imam hasan askari,
manqabat,
meer hasan meer,
qaseeda
04 मार्च 2012
सरकार हैदर के मकान पर कसीदा की महफिल
कल रात पारा के सरकार हैदर रिज़वी के मकान पर इमाम हसन अस्करी (अ.स.) के रोज़े विलादत के सिलसिले में एक कसीदा की महफिल का इनेकाद किया गया. यहाँ करारी से ताल्लुक रखने वाले मोमिनीन जमा हो गए. ग्यारहवें इमाम की शान में कसीदा और मन्क़बत पढ़ी गई. जिस में डाक्टर अब्बास आलम, तूसी, ज़हीरुल, ज़व्वार, जावेद रिज़वी, हसन इलाहाबादी और शमीम अब्बास ने हिस्सा लिया.
आखिर में मौलाना एहसान हैदर जवादी ने एक मुख़्तसर सी तक़रीर करके प्रोग्राम का इख्तेताम किया.
मुर्ग़ की लज़ीज़ बिरयानी से मोमिनीन ने लुत्फ़ उठाया.
नीचे इसी महफ़िल के दो कलाम का विडियो है, देखिए और comment कीजिए.
आखिर में मौलाना एहसान हैदर जवादी ने एक मुख़्तसर सी तक़रीर करके प्रोग्राम का इख्तेताम किया.
मुर्ग़ की लज़ीज़ बिरयानी से मोमिनीन ने लुत्फ़ उठाया.
नीचे इसी महफ़िल के दो कलाम का विडियो है, देखिए और comment कीजिए.
लेबल:
imam hasan,
karari,
mira road,
qaseeda,
sarkar haider
03 मार्च 2012
अबू मोहम्मद, मुबारक हो
अबू मोहम्मद साहब करारी की फ़अआल शख्सियतों में से एक है. दीन की गुफ्तगू हो या समाजी, आप पेश पेश रहते हैं. यही नहीं, बल्कि मजालिस की पेश्खानी अपने अनोखे और जोशीले अंदाज़ में मर्सिया पढ़ कर करते हैं. यह मरासी अक्सर तबलीगी और इन्क़लाबी होते हैं.
आज करारी में उनके दौलतखाने पर बरात की आमद है. उनकी दोख्तर सदफ का अकद नजरुल महदी के हमराह होना है.
My Karari की जानिब से उनको और उनके ख़ानदान को बहुत बहुत मुबारकबाद.
25 फ़रवरी 2012
24 फ़रवरी 2012
मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन की 21 वीं बरसी
गुज़िश्ता बुध, 29 रबीउल अव्वल को मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन रिज़वी इब्ने सय्यद अख्तर हुसैन की 21 वीं बरसी थी. इसी मुनासेबत से मीरा रोड ग़रीब खाने पर फातेहा का इंतज़ाम था.
कबाब, ज़र्दा, गोश्त, पुलाव, रोटी, फल वगैरा दस्तरख्वान पर चुना गया था.
मरहुमीन का बड़ा एहसान होता है की वोह अपनी सालाना याद के साथ अच्छे अच्छे पकवान बनवाते हैं जिन् से हम अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ सैर होते हैं और उन गुज़श्तागान को सुरह फातेहा हदया करते हैं जिसकी वजह से उनके उखरवी दरजात में इजाफा होता है.
अल्लाह सुबहानाहू व ताआला हमारे नाना मरहूम के दरजात में बुलंदी अता करे, यकीनन वोह जवारे अहलेबैत (अ.स.) में होंगे क्यूंकि वो खुदा तर्स और इबादत गुज़ार मोहिब्बे आले रसूल (स.अ.) थे.
आप लोगों से भी गुज़ारिश है की मरहूम को सुरह फातेहा से याद करें.
कबाब, ज़र्दा, गोश्त, पुलाव, रोटी, फल वगैरा दस्तरख्वान पर चुना गया था.
मरहुमीन का बड़ा एहसान होता है की वोह अपनी सालाना याद के साथ अच्छे अच्छे पकवान बनवाते हैं जिन् से हम अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ सैर होते हैं और उन गुज़श्तागान को सुरह फातेहा हदया करते हैं जिसकी वजह से उनके उखरवी दरजात में इजाफा होता है.
अल्लाह सुबहानाहू व ताआला हमारे नाना मरहूम के दरजात में बुलंदी अता करे, यकीनन वोह जवारे अहलेबैत (अ.स.) में होंगे क्यूंकि वो खुदा तर्स और इबादत गुज़ार मोहिब्बे आले रसूल (स.अ.) थे.
आप लोगों से भी गुज़ारिश है की मरहूम को सुरह फातेहा से याद करें.
![]() |
| Pencil sketch of marhum Manzoor Hasan Rizvi |
23 फ़रवरी 2012
22 फ़रवरी 2012
हफ्तए वहदत क्या है?
ईमान TV पर हफ्तए वहदत का मुख़्तसर ताअर्रुफ़.
17 फ़रवरी 2012
मरहूमा ज़मीर फातेमा की बरसी की मजलिस
मरहूमा ज़मीर फातेमा बिन्ते हुसैन अब्बास की बरसी की मजलिस 19 फ़रवरी को मीरा रोड में होगी.
मरहूमा का इन्तेकाल गुज़िश्ता साल 21 रबीउल अव्वल (25 फ़रवरी) को करारी में हुवा था. मरहूमा के फरजंद जनाब सिब्ते साहब मीरा रोड में रहते हैं.
आप से एक सुरह फातेहा की दरखास्त है.
मरहूमा का इन्तेकाल गुज़िश्ता साल 21 रबीउल अव्वल (25 फ़रवरी) को करारी में हुवा था. मरहूमा के फरजंद जनाब सिब्ते साहब मीरा रोड में रहते हैं.
आप से एक सुरह फातेहा की दरखास्त है.
06 फ़रवरी 2012
एक ज़माना ऐसा भी था!
जी हाँ.
एक ज़माना ऐसा भी था जब जनाब हसन मोहम्मद रिज़वी मशहूर ब हस्सू करारी में "Paradise" होटल चलाया करते थे. होटल की ख़ास बात उसकी साफ़ सफाई, नफासत पसंदी, अच्छे मेयार का नाश्ता, आर्डर देने पर ताज़ा मिठाई, उठने बैठने की सहूलत और हस्सू भाई की तरफ से मुफ्त बीडी.
लेकिन एक चीज़ से जनाब को सख्त नफरत थी.....वोह था उधार.
उधार की वजह से उन्हें होटल बंद करके बॉम्बे हिजरत करनी पड़ी.
05 फ़रवरी 2012
करारी में मजलिस के दौरान जाकिर पर एतेराज़
![]() |
| करारी शिया जामा मस्जिद में मौलाना गरवी साहब मजलिस पढ़ते हुए. |
करारी शिया जामा मस्जिद में उस वक़्त हंगामा हो गया जब मौलाना गरवी साहब (अहमदाबाद) ने अपनी मजलिस की शुरुआत करारी वालों पर अफ़सोस जताते हुए किया. और कहा की उनके लिए यह खबर गिरां गुजरी के करारी की इसी मस्जिद में ईदे ग़दीर की नमाज़ बा जमाअत हुई.
इस बात पर मजलिस में शरीक मोमिनीन ने ज़ेरे मिम्बर इस खबर की तरदीद की और कहा की मौलाना साहब पहले आप लोगों से तस्दीक कर लें उसके बाद इस तरह से मिम्बर से माईक पर इजहारे अफसोस करें.
मजलिस में बहेस छिड गई और मौलाना साहब ने अपने अलफ़ाज़ वापस लेते हुए मजलिस को आगे बढाया.
यह मजलिस मरहूम मोहम्मद रज़ा के ईसाले सवाब के लिए रखी गई थी और यह सालाना मजलिस 7 रबीउल अव्वल को नमाज़े मग्रबैन के बाद होती है.
ईदे ग़दीर में नमाज़े जमाअत की बहेस मजलिस के बाद भी जारी रही. मोमिनीन ने मौलाना गरवी साहब को समझाया के आइन्दा कोई इस तरह की गुफ्तगू सरे मिम्बर करने से पहले उसकी मुकम्मल तहकीक और तस्दीक कर लें वरना समाज में बिला वजह इख्तेलाफ पैदा होजाता है.
करारी में कोई ऐसा वाक़ेया पेश नहीं आया और न किसी ने ईदे ग़दीर की नमाज़ बा जमाअत पढ़ी और न पढ़ाई.
लेबल:
karari,
karari shia jaame masjid,
kaushambi,
majlis,
maulana garavi,
maulana tehqeeq,
mimber,
my karari
31 जनवरी 2012
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



















