03 जून 2012
01 जून 2012
दस्तरखाने हज़रत इमाम मोहम्मद तकी (अ.स.)
रात मीरा रोड में हुसैन आलम के मकान पर दसवें इमाम, हज़रत इमाम मोहम्मद तकी (अ.स.) की मुनासिबत से दस्तरखान था. जिसमें मुख्तलिफ किस्म की ग्जाएं थीं. करारी के मोमिनीन सिलसिला वार आ रहे थे. चना बटाटा काफी लज़ीज़ था.
अल्लाह तआला हुसैन आलम साहब की रोज़ी में बरकत अता करे. मीरा रोड में वोह वक्तन फवक्तन अपने दौलत ख़ाने पर इस तरह के प्रोग्राम का इनेकाद करते रहते हैं.
![]() |
| दस्तरखान पर अम्बाही, करारी के हाजी ज़की साहब भी मसरूफ हैं और हुसैन आलम मेहमान नवाज़ी करते हुए |
31 मई 2012
मरहूम सय्यद अमीर अली रिज़वी की 27 वीं बरसी
![]() |
| marhum Sayyad Ameer Ali ibne Roshan Ali |
मार्च 1985 और रजबुल मुरज्जब की आठ तारीख़ को हमारे दादा मरहूम सय्यद अमीर अली रिज़वी का इन्तेकाल हुआ था. कल उनकी 27 वीं बरसी थी.
इसी मुनासिबत से मीरा रोड में अपने ग़रीब ख़ाने पर मरहूम की तकरीबे फातेहा का एहतेमाम किया.
दादा मरहूम में अकरबा परवरी पाई जाती थी. अपने ज़माने में अच्छे मर्सिया पढने वालों में उनका शुमार होता था. उर्दू ज़बान के आला खुश नवीस थे. मीर अनीस और मिर्ज़ा दबीर के मरासी अपने हाथों से लिख कर अपने पास रख्खे हुए थे.
रिज़्के हलाल ही ज़रिए मआश था. बच्चों को सौमो सलात का पाबंद बनाया. अज़ादारी में पेश पेश रहे और अपनी औलाद को मोहब्बते अहले बैत (अ.स.) घोल कर पिलाया. उनको मुती और फरमा बरदार बनाया.
अल्लाह तआला उनको जवारे मासूमीन (अ.स.) में जगह दे.
![]() |
| घर के अफराद सवाबे सुरह फातेहा हदया करते हुए |
25 मई 2012
नब्बन चचा के घर पर मजलिस
रात मीरा रोड मुंबई में नब्बन चचा ने अपने मकान पर अपने मर्हुमीन के ईसाले सवाब के लिए मजलिसे अज़ा का इनेक़ाद किया। खेताबत डा. अब्बास आलम ने फरमाई .
बाद मजलिस मा हज़र का भी इंतेज़ाम था .
मरहुमीन के असमाए गिरामी:
1. अमीर फातेमा बिन्ते फैज़ मोहम्मद
2. क़ासिम हुसैन इब्ने अमीर आज़म
3. नूर फातेमा बिन्ते कासिम हुसैन
4. असग़र हुसैन इब्ने काजिम हुसैन
आप हज़रात से सूरह फातेहा की गुज़ारिश है।
23 मई 2012
10 मई 2012
02 मई 2012
30 अप्रैल 2012
ईसाले सवाब की मजलिस
![]() |
| मौलाना हसनैन करारवी मजलिस पढ़ते हुए |
कल रात करारी के मोमिनीन मीरा रोड में एक ईसाले सवाब की मजलिस में शरीक होकर मरहूमा मजीद फातेमा बिन्ते मुबारक हुसैन को एक सुरह फातेहा से नवाज़ा. मजलिस मौलाना सय्यद हसनैन करारवी ने पढ़ी, जिसकी शुरुवात डा अब्बास आलम ने हदीसे किसा से की. मजलिस, फ़िरोज़ के नौहे पर ख़त्म हुई.
इस मजलिस का एहतेमाम जनाब समर हसन आबेदी ने अस्मिता-अनीता काम्प्लेक्स में किया.
आप से भी गुज़ारिश है की मरहूमा की रूह को एक सुरह फातेहा हदया करें.
26 अप्रैल 2012
18 अप्रैल 2012
13 अप्रैल 2012
12 अप्रैल 2012
सय्यद मुख़्तार अब्बास मरहूम की मजलिसे चेहलुम
लहना के सय्यद मुख़्तार अब्बास मरहूम इब्ने सय्यद ज़फर अब्बास की मजलिसे चेहलुम इतवार 15 अप्रैल को उनके ही गाँव में है. मजलिस सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी.
सोज़ खानी जनाब शाकिर साहब और जनाब महताब साहब फ़रमाएंगे और खिताबत आली जनाब मौलाना अबुल कासिम साहब करेंगे.
मोमिनीन से शिरकत की दरखास्त है. जो हजरात मजलिस में शरीक न हो सकें उनसे सुरह फातेहा की गुजारिश है. मज़ीद जानकारी के लिए 09161812405 पर हासिल की जा सकती है.
11 अप्रैल 2012
रिज़वी कॉलेज में ग़ुलाम हसनैन करार्वी मरहूम की पोती की शादी
| दूल्हा, ओलामाए केराम के साथ तस्वीर खिंचाते हुए |
ग़ुलाम हसनैन करार्वी मरहूम की पोती समाना रिज़वी की शादी शबीहुल हसन रिज़वी मरहूम के फरजंद सय्यद मोहम्मद रेज़ा के हमराह रिज़वी कॉलेज, बांद्रा, मुंबई में ब खूबी अंजाम हुई. सल्लमहू इंग्लैण्ड के ब्रद्फोर्ड शहर में अपनी वालेदा के साथ रहते हैं.
निकाह 5 अप्रैल को हुआ था और Reception 7 अप्रैल को रिज़वी कॉलेज में रखा गया जिसमें में शहर की मोअज्ज़ज़ हस्तियों ने शिरकत की थी. बम्बई शहर और बंबई के बाहर के ओलामा तशरीफ़ लाए थे.
Sports दुनिया की मशहूर हस्तियाँ भी जावेद भाई को मुबारक बाद देने पहुंची थीं. मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी वेंगसरकर और वसीम जाफ़र भी आए थे, IPL में खेलने की वजह से रोहित शर्मा नहीं आ सके, उन्हों ने मुबारकबाद का पैगाम भेज दिया.
हाकी के मशहूर आलमी खिलाडी धनराज पिल्लै भी पहुंचे थे. नैजवान हाकी खिलाडी युवराज वाल्मीकि भी reception में मौजूद थे. Media से ताल्लुक रखने वाली बहुत सी शख्सियतें भी मौजूद थीं.
Karari, Allahabad, Lucknow, Delhi, Muzaffar Nagar, Kanpur, Malegaon, Pune, Jaunpur, Bangalore और हिन्दुस्तान के कई शहरों से मेहमान आए हुए थे. Iran और Dubai से भी इस पुर मसर्रत मौके पर शरीक थे.
| क्रिकेट खिलाड़ी वेंगसरकर के साथ |
![]() |
| मशहूर हाकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै के साथ |
10 अप्रैल 2012
मेरे शेरू की शादी
फर्ज़ान्दाने अबरार हुसैन मरहूम (प्यारे बाबा)
लेबल:
bachchan rizvi,
karari,
koshambi,
rizvi college,
tanzeem rizvi,
waleema
07 अप्रैल 2012
मरहूम मोहम्मद असगर
लेबल:
allahabad,
karari,
koshambi,
mohammad asghar
06 अप्रैल 2012
मजहर अब्बास उर्फ़ शेरू आहिस्ता आहिस्ता सेहत्याब हो रहे हैं
करारी के पास कर्बल्या के रहने वाले मजहर अब्बास जो शेरू के नाम से पुकारे जाते हैं अब आहिस्ता आहिस्ता सेहत्याब हो रहे हैं. शेरू रिज़वी कॉलेज मुंबई में काम करते हैं और दूसरों की ख़ुशी को अपनी ख़ुशी और दूसरों के गम को अपना गम समझते हैं.
बहुत मिलनसार और खुश अखलाक हैं. हर वक़्त हँसते मुस्कुराते रहते हैं.
हमारी दुआ है की अल्लाह तआला इनको जल्दी से अच्छा करदे. इन्हों ने नज़र की है की बिलकुल ठीक हो जाने पर अपने ख़ास अकीदतमंदों की मलाड में दावत करेंगे.
उनके आने से आ जाती है मुंह पे रौनक
|
लेबल:
karbalya,
malad,
mazhar abbas,
my karari,
rizvi college,
sheru
जावेद रिज़वी की दोख्तर का निकाह
कल शाम 5 बजे जावेद रिज़वी की दोख्तर समाना का निकाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी (मरहूम मौलाना शबीहुल हसन के फरजंद) के हमराह हो गया. यह तकरीब रिज़वी कॉलेज बान्द्रा में अंजाम पाई.
नौशाह का ताल्लुक इलाहबाद के करीब कोराली से है. सल्लमहू लन्दन में मोकीम मौलाना अली आबिद साहब के नवासे हैं और उनकी शहरियत भी वहीँ की है.
इस मुख़्तसर तकरीब में घर के अफराद शरीक थे.
![]() |
| दुल्हन के वकील मौलाना ज़ेगामुर रिज़वी निकाह पढ़ते हुए. दूल्हा के वकील कोई मौलाना हैदर थे |
| बाएँ से: जावेद रिज़वी, मौलाना हसनैन करारवी, नौशाह मोहम्मद रेज़ा रिज़वी और मौलाना रज़ा हैदर साहब |
| दुल्हे राजा: सय्यद मोहम्मद रेज़ा रिज़वी |
03 अप्रैल 2012
जनाब मोहम्मद असग़र का इन्तेकाल
करारी शिया जामे मसजिद के सामने रिहाइश पज़ीर जनाब मोहम्मद असग़र इब्ने अकबर अली (मोलानी) का आज शाम 4.30 इलाहाबाद के अस्पताल में इन्तेक़ाल हो गया.
तद्फीन करारी कल सुबह दस बजे होगी. आप लोग सुरह फातेहा से मरहूम को याद करें. मजीद मालूमात के लिए उनके फरजंद मोहम्मद मजहर(भय्या) से 09336557771 राबता किया जा सकता है.
02 अप्रैल 2012
31 मार्च 2012
रुशैद रिज़वी, शबीब रिज़वी और ओज़ैर रिज़वी को मुबारक बाद
शबीब रिज़वी के फरजंद रय्यान का निकाह कल रात उज़ैर रिज़वी की दोख्तर से उनकी रिहाइश गाह पर हुआ. दूल्हा और दुल्हन जनाब यूसुफ हसन रिज़वी के पोता पोती हैं.
मरहूम मंज़ूर हसन रिज़वी के खानदान से सभी अफराद इस तकरीब में मौजूद थे.
लड़के की जानिब से मौलाना अहमद अली आबिदी साहब वकील थे और लड़की की जानिब से मौलाना जैगमुर रिज़वी.
एक शब् पहले यानी शबे जुमा शबीब के बड़े भाई रुशैद रिज़वी की दोख्तर का निकाह नाहीद अब्बास के हमराह हुआ था.
28 मार्च 2012
गाह ज़हरा कभी अली ज़ैनब
क्या करूं मैं सना तेरी ज़ैनब
तुझ पे सदके सुखनवरी ज़ैनब
तेरे शीरीं सुख़न का क्या कहना
तेरा सानी नहीं कोई ज़ैनब
खुश कलामी से आप लगती हैं
गाह ज़हरा कभी अली ज़ैनब
जिस क़बीले का चाँद है अब्बास
है उसी घर की चांदनी ज़ैनब
तेरा इरफ़ान मिल गया जिसको
उसकी दुनिया संवर गई ज़ैनब
इरफ़ान इलाहाबादी
लेबल:
hazrta zainab,
irfan allahabadi,
my karari
26 मार्च 2012
जुलूसे अमारी 2012
लेबल:
8 rabiul awwal,
husain bhai,
juloose amari 2012,
karari,
nizamat,
stage
शकील रिज़वी को मुबारक हो
लेबल:
ahata,
karari,
koshambi,
shakeel rizvi,
widex
अब्बास रिज़वी का निकाह हो गया
कल रात बम्बई के रिज़वी स्प्रिंग फील्ड स्कूल हाल में मरहूम सय्यद मंज़ूर हसन रिज़वी के पोते और सय्यद सिब्ते हसन रिज़वी के तीसरे फरजंद अब्बास रिज़वी का निकाह हो गया. इस तकरीब में रिज़वी खानदान के सभी लोग और अब्बास के दोस्त अह्ब्बाब मोजूद थे.
दुल्हन के वकील मौलाना सय्यद ज़की नूरी साहब और अब्बास के वकील मौलाना ज़ुल्फ़िकार महदी साहब थे. यह सादी तकरीब नमाज़े मग्रबैन के बाद खाने पर ख़त्म हुई.
अल्लाह तआला इस जोड़े को नेक ज़िन्दगी गुज़ारने की तौफीक अता करे और उनकी नस्ल में नेक और अहलेबैत (अ.स.) की चाहने वालों की आमद हो.
दुल्हन के वकील मौलाना सय्यद ज़की नूरी साहब और अब्बास के वकील मौलाना ज़ुल्फ़िकार महदी साहब थे. यह सादी तकरीब नमाज़े मग्रबैन के बाद खाने पर ख़त्म हुई.
अल्लाह तआला इस जोड़े को नेक ज़िन्दगी गुज़ारने की तौफीक अता करे और उनकी नस्ल में नेक और अहलेबैत (अ.स.) की चाहने वालों की आमद हो.
24 मार्च 2012
22 मार्च 2012
मस्जिदे क़ाज़ी में मजलिसे तरहीम
मरहूमा हुसैन फातेमा (हुसैना) बिन्ते मरहूम नफीसुल हसन के ईसाले सवाब के लिए मस्जिदे क़ाज़ी (इलाहाबाद) में आज नमाज़े मग्रेबैन के बाद मजलिसे तरहीम का इनेकाद किया गया है जिनका इन्तेकाल 25 ज़िलहज (21 मार्च 2001 ) को हुआ था.
मरहूमा ने 1997 में अपने वालिद, मरहूम नफीसुल हसन (जिन्हें हम लोग भुग्गी कह कर मुखातिब करते थे) के हमराह हज के फराएज अंजाम दिए थे. हमें याद है कि उस साल हमारा पहला हज था और हमारी मुलाक़ात मरहूमा से सफा की पहाड़ी पर सई करते हुए हुई थी. हमारी वालेदाह भी साथ थीं.
मरहुमीन मुस्लिम टूर के काफिले के साथ आए थे जो मरहूम मौलाना ज़फर अब्बास की जेरे निगरानी में था.
अल्लाह तआला इन मरहुमीन के दरजात में बुलंदी अता करे. यह लोग बहुत नेक इंसान थे.
आप लोगों से सुरह फातेहा की गुज़ारिश है.
मरहूमा ने 1997 में अपने वालिद, मरहूम नफीसुल हसन (जिन्हें हम लोग भुग्गी कह कर मुखातिब करते थे) के हमराह हज के फराएज अंजाम दिए थे. हमें याद है कि उस साल हमारा पहला हज था और हमारी मुलाक़ात मरहूमा से सफा की पहाड़ी पर सई करते हुए हुई थी. हमारी वालेदाह भी साथ थीं.
मरहुमीन मुस्लिम टूर के काफिले के साथ आए थे जो मरहूम मौलाना ज़फर अब्बास की जेरे निगरानी में था.
अल्लाह तआला इन मरहुमीन के दरजात में बुलंदी अता करे. यह लोग बहुत नेक इंसान थे.
आप लोगों से सुरह फातेहा की गुज़ारिश है.
साल गिरह मुबारक
19 मार्च 2012
टमाटर सूप बनाने का तरीका
टमाटर का सूप बनाने के लिए सामान
4 -5 बड़े टमाटर, ढाई कप दूध, 1 प्याज, 2 -3 कलि लहसुन (चाहें तो ), एक चौथाई छोटी चम्मच पीसी सफ़ेद मिर्च, डेढ़ छोटी चम्मच नमक, सजावट के लिए आधा कप अंकुरित मुंग व चनें|
सूप बनाने का तरीका
सबसे पहले टमाटर, कटी हुई प्याज, लहसुन, आदि को मिक्सी में बारीक बारीक कर पीस लें, पिसने के बाद इसे छान लें|
अब पतीले में आवश्यकतानुसार घी गरम करके इसमें दूध डालकर मिला दें तथा अच्छी तरह उबालकर नमक, मिर्च व अन्य सभी सामग्री डालें|
कुछ समय बाद पतीले को नीचे उतारकर इस पर उबले अंकुरित चनें व मुंग दाल दें|अब आपका स्वादिष्ट टमाटर का सूप तैयार है|
4 -5 बड़े टमाटर, ढाई कप दूध, 1 प्याज, 2 -3 कलि लहसुन (चाहें तो ), एक चौथाई छोटी चम्मच पीसी सफ़ेद मिर्च, डेढ़ छोटी चम्मच नमक, सजावट के लिए आधा कप अंकुरित मुंग व चनें|
सूप बनाने का तरीका
05 मार्च 2012
ज़बान वक्फ है बस मदहे अस्करी के लिए
इमाम हसन अस्करी (अ.स.) की विलादत के मौके पर मीर हसन मीर की एक मंक़बत:
न खुसरवी के लिए है न अफसरी के लिए
ज़बान वक्फ है बस मदहे अस्करी के लिए
अगर न मिलती इन्हें नूरे अस्करी की ज़कात
तरसते चाँद सितारे भी रौशनी के लिए
गिराया आप का रौज़ा जिन्हों ने ऐ मौला
शिकार पहला बनेंगे वह आखिरी के लिए
इमाम फिर से बुलाएं मुझे भी सामर्रा
तरस रही है जबीं कब से बंदगी के लिए
मेरे इमाम का हमसर वह कैसे लाते भला
मिला न जब कोई क़मबर की हम्सरी के लिए
यह बोले दार पे मीसम मैं कैसे रुक जाऊं
ज़बां मिली है मुझे सिर्फ अली अली के लिए
अली को देख के बालिं पर मैं पुकारूँगा
ऐ मेरी मौत ठहर जा तू दो घडी के लिए
हमें यह फख्र के हम उन के दर के नौकर हैं
फ़रिश्ते खुद जहाँ आते हैं नौकरी के लिए
नबी की आल से टकराए क्या ज़रूरी है
तरीके और भी राएज हैं ख़ुदकुशी के लिए
अलम बराए सहबा था जंगे खैबर में
अलिफ़ से सब के लिए ऍन से अली के लिए
लेबल:
imam hasan askari,
manqabat,
meer hasan meer,
qaseeda
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




















